फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक के पिता ने दातागंज पुलिस को दी हत्या की तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक के पिता ने दातागंज
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव झुकसा निवासी किशनपाल की लाश घर में मिली थी। पिता ने किशनपाल की हत्या का आरोप लगाते हुए दातागंज पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने पुत्रवधू पर कुछ लोगों के साथ मिलकर किशन को ठिकाने लगाने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने रविवार देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

दातागंज थाना क्षेत्र के गांव झुकसा निवासी किशनपाल कश्यप पुत्र राधेश्याम कश्यप की शुक्रवार रात को लाश घर में ही मिली थी। उसकी पत्नी कन्यावती का कहना था कि उल्टियां होने से किशनपाल की मौत हुई है,लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत की वजह फंदे पर लटकने से होना आई। पत्नी की बात और पीएम रिपोर्ट में विरोधाभास होने पर पुलिस को शक होने लगा। गांव वाले भी घटना में पत्नी की भूमिका को संदिग्ध मान रहे थे। आज मृतक के पिता राधेश्याम ने पुलिस को तहरीर दी है जिसमें उनका आरोप है कि उसके बेटे को उसकी पत्नी कन्यावती ने कुछ लोगों के साथ मिलकर फंदे पर लटकाकर मारा है। इधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमृत लाल का कहना है कि तहरीर मिली है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। आत्महत्या भी हो सकती है। हैंगिंग आत्महत्या की ओर ही इशारा कर रही है। वैसे,पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। चूंकि कन्यावती ने पहले कहा था कि किशनपाल को उल्टियां हुईं थीं उसी से मौत हुई, लेकिन गर्दन पर चोट के निशान आने से मामला उलझ गया। जल्द ही पुलिस जांच रिपोर्ट में स्थिति साफ कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें