फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली खंती में गिरी, मजदूर की मौत

Thu, 12 Jul 2018 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर गिरी ट्रैक्टर-ट्राली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उरई से गुरुवार शाम एक ट्रैक्टर ट्राली में बिजली के खंभे लादकर मजदूर कोटरा जा रहे थे। ट्रैक्टर जब कुरकुरू गांव के पास पहुंचा तभी अचानक कुछ महिलाएं सड़क पार करने लगीं। इन्हें देखकर चालक का ट्रैक्टर से संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर बेकाबू होकर सड़क किनारे खंती में पलट गया और सभी मजदूर दब गए। उनकी चीख पुकार सुनकर राहगीर दौड़े और किसी तरह ट्रैक्टर ट्राली के नीचे फंसे मजदूरों को बाहर निकाला।

विज्ञापन


तब तक मजदूर रमेश (55) पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम देवकली कालपी की मौत हो चुकी थी। यह देखकर वहां कोहराम मच गया। बाकी मजदूरों को मामूली चोटें आई थी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को सीएचसी कोटरा पहुंचाया, जहां पर सभी मरहम पट्टी कराने के बाद अपने घर चले गए। वहीं सूचना के बावजूद समय से एंबुलेंस के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें