फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में आपराधिक घटनाओं को बदनाम है युवकों का गैंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में आपराधिक घटनाओं के लिए बदनाम है युवकों का गैंग
विज्ञापन

नशीले पदार्थों का करते हैं कारोबार, कई युवकों की लगा चुके हैं पिटाई
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। युवकों के जिस गैंग ने दिनदहाड़े युवक के अपहरण की वारदात को अंजाम दिया। यह पूरा गैंग सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं को लेकर बदनाम हो चुका है। इनके शिकार कई युवक पुलिस से शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस ने इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
इनके चंगुल से छूटकर आए सुनील यादव की माने तो यह गैंग नशीले पदार्थों की तस्करी भी करता है। यह लोग नए युवकों या छात्रों को पकड़ते हैं। उनसे दोस्ती करते हैं। फिर उन्हें नशीले पदार्थों का आदी बनाते हैं। इस गैंग में शामिल एक युवक का फार्म है। वहीं से पूरा गैंग चलता है। सुनील यादव के मुताबिक युवकों का गैंग उसे पकड़कर उसी फार्म हाउस पर ले गया था। उसे बंधक बनाकर पीटा। उसकी गर्दन पर काट लिया। उसके कपड़े फाड़ दिए। बाद में इसी गैंग के एक युवक ने उसे अपनी शर्ट दी। मारपीटकर उसकी पट्टी भी कराई। उसे छोड़ते समय बोले कि अगर पुलिस से शिकायत की तो वह दोबारा पकड़कर मारेंगे। उसे गोली भी मार देंगे। जैसे-तैसे युवक वहां से छूटकर ई-रिक्शा में सवार होकर घर लौटा लेकिन तब तक उसके परिवार में घटना को लेकर हड़कंप मच चुका था। छात्र सुनील जिस बाइक पर सवार था। वह बाइक आदर्श नगर निवासी शिशुपाल सिंह के बेटे गोलू की थी। छात्र के अपहरण के दौरान बाइक वहीं गिर गई थी। उस दौरान किसी को पता नहीं था कि कार सवार युवक जिस छात्र का अपहरण कर रहे हैं, वह आवास विकास निवासी सुनील यादव है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले बाइक नंबरों के आधार पर अपहृत का पता लगाने का प्रयास किया। परंतु बाइक गोलू की निकली। इस पर गोलू पूछताछ की तो उसने बताया कि सुनील यादव एक दिन पहले उसकी बाइक मांग कर ले गया था।
विज्ञापन

--
बाइक स्वामी की हालत बिगड़ी
युवक के अपहरण की सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस सबसे पहले आदर्श नगर निवासी शिशुपाल सिंह के घर पहुंची थी। पुलिस ने बाइक नंबर और कंपनी बताते हुए कहा कि इस बाइक पर सवार एक युवक का कार सवार लोगों ने अपहरण कर लिया है। यह सुनते ही शिशुपाल सिंह की हालत बिगड़ गई। बाद में उन्हें पता चला जिस युवक का अपहरण हुआ है। वह उनका बेटा गोलू नहीं है तो राहत महसूस की।
--
आरोपी बोले: छात्र ने पैर पर चढ़ा दी थी बाइक
छात्र के अपहरण के बाद पुलिस ने कुछ युवकों और उनके परिवार वालों को पकड़ लिया। उन्हें थाने लाया गया, जहां उन्होंने बताया कि छात्र सुनील ने एक युवक के पैर पर अपनी बाइक चढ़ा दी थी, जिससे उनके बीच मारपीट हुई थी। वह पकड़कर ले गए, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

------
गाड़ी को ओवरटेक करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। युवक उसे पकड़कर ले गए लेकिन उन्होंने छोड़ दिया है। तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
-जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें