फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील हरकतों का विरोध करने पर छात्रा के कपड़े फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं। एक शोहदे ने राह चलते छात्रा से अश्लील हरकतें कीं। छात्रा के विरोध करने शोहदे ने कपड़े फाड़ डाले। इसकी तहरीर थाने में दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सोमवार को पीड़ित छात्रा एसपी सिटी से मिली और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन

वजीरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे अपनी बहन के साथ दवा लेकर वजीरगंज से पैदल घर लौट रही थी। रास्ते में गांव का रहने वाला एक युवक छात्रा का पीछा करने लगा। कई बार किशोरी की तरफ इशारा करके युवक ने अश्लील हरकतें की। आरोप है कि रास्ते में सुनसान रोड देख आरोपी ने छात्रा को पकड़ लिया। विरोध करने पर मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। छात्रा ने घर जाकर घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। उन्होंने वजीरगंज थाने जाकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर एसपी सिटी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें