फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में फर्जी टीसी दाखिल करने वाली महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। बेटी को नाबालिग साबित करने के लिए फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जांच की तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ था। महिला की बेटी बालिग थी। उसने कोर्ट में उसके उम्र के प्रमाण पत्र के लिए फर्जी टीसी दाखिल की थी।
विज्ञापन

उझानी कोतवाली के एक मोहल्ले की महिला ने 17 अक्तूबर 2016 को उझानी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को मोहम्मद नूर नाम का युवक अगवा कर ले गया। बाद में पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया था। उम्र की जांच में लड़की बालिग निकली थी। लड़की की मां ने दातागंज स्थित सियाराम रामकली देवी इंग्लिश स्कूल की एक टीसी कोर्ट में दाखिल की। इसमें उसकी बेटी की उम्र 17 साल से भी कम दिखाई गई थी। कोर्ट ने दातागंज पुलिस को टीसी की जांच का आदेश दिया। पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि टीसी फर्जी है। स्कूल प्रबंधन ने भी टीसी अपने यहां की होने से इंकार किया। इसके अलावा यह भी बताया कि इस नाम पते की कोई लड़की उनके विद्यालय में पढ़ी ही नहीं है। दातागंज पुलिस ने लड़की की मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। बृहस्पतिवार को दातागंज पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। --
कोर्ट के आदेश पर मामले में जांच की गई थी। पता लगा कि टीसी फर्जी है। इसके बाद महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। महिला को रोडवेज के पास से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ललित मोहन सिंह, प्रभारी निरीक्षक दातागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें