फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उझानी में महिला की लाश मिली, हत्या कर फेंके जाने का शक

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी में महिला की लाश मिली, हत्या कर फेंके जाने का शक
विज्ञापन

मृतका के शरीर में कई जगह दिखे चोटों के निशान
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की पहचान कराने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। अचौरा के जंगल में लाश पड़ी होने की सूचना के बाद शुक्रवार को पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। मृतका करीब 45 साल की है। उसके शरीर पर कई जगह चोटों के निशान भी मिले हैं। उसकी मांग में सिंदूर होने से पुलिस का मानना है कि वह विवाहित थी। पुलिस ने ग्रामीणों के जरिए शव की पहचान कराने की कोशिश भी की लेकिन कोई शिनाख्त नहीं कर पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
कोतवाली क्षेत्र में अचौरा-पटपरागंज संपर्क मार्ग के पास झाड़ियों में जहां महिला की लाश पड़ी थी, उसके नजदीक खेतों में फसल खड़ी है। बताते हैं कि शुक्रवार सुबह चरवाहों ने झाड़ियों में लाश को देखा लेकिन किसी ने पुलिस को अवगत नहीं कराया। बाद में ग्रामीणों की जुबां से बात आगे बढ़ी तो पुलिस को भी भनक लग गई। कोतवाल विनोद कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अचौरा और पटपरागंज के ग्रामीणों को बुलाकर शव दिखाया लेकिन किसी ने उसे पहचानने से इंकार कर दिया। कोतवाल ने बताया कि मृतका करीब 45 साल की थी। उसके कान और नाक के पास बहा खून सूख चुका था। वह हरे रंग की साड़ी और क्रीम कलर का स्वेटर पहने थी। मांग में सिंदूर और पैरों में बिछुआ होने से साफ है कि वह विवाहित है। झाड़ियों के पास कोई ऐसा निशान नहीं मिला जिससे कहा जा सके कि उसकी हत्या मौके पर ही गई है। हत्या कर लाश फेंके जाने की आशंका के तहत ही पुलिस ने तहकीकात भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--------------
अर्द्धनग्नावस्था में थी महिला की लाश
उझानी। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतका के शरीर का काफी हिस्सा कपड़े विहीन था। पैरों में भी चोट के निशान थे। ग्रामीणों को उसके साथ दुराचार होने की भी आशंका है लेकिन पुलिस का कहना है कि लाश की हालत देख ऐसा नजर नहीं आया। उसका पोस्टमार्टम 72 घंटे बाद होगा। पोस्टमार्टम के बाद ही हकीकत का पता लगेगा। इस बीच पुलिस ने इलाके से गायब महिलाओं के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। आसपास के ग्रामीणों से भी कहा गया है कि अगर कहीं से महिला के गायब होने की बात संज्ञान में आए तो पुलिस को भी अवगत कराया जाए।
विज्ञापन

---
चुटिया कटी थी, पास में शृंगार का सामान
उझानी। जहां पर अज्ञात महिला का शव पड़ा था, उसके नजदीक ही शृंगार का सामान भी पुलिस को मिला है। मृतका की चुटिया के बाल कटे हैं। ऐसी आशंका है कि वह किसी तांत्रिक के जाल में फंसी हो। पुलिस भी इससे इंकार नहीं कर रही है। उसका मानना है कि कोई उसे गुमराह कर ले गया हो और भेद खुलने के डर से हत्या कर लाश फेंक दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें