फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला में शराबियों का उत्पात, मेलाध्यक्ष ने मांगा पुलिस बल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

उझानी (बदायूं)।
रामलीला मेले में मंगलवार रात नशे में घुत युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि उन्होंने लीला देखने के बाद परिसर में ही ठहरीं महिलाओं से अश्लील हरकतें और अभद्रता की। शिकायत लेकर सुबह कोतवाली पहुंचे मेलाध्यक्ष चंदन वार्ष्णेय ने प्रभारी निरीक्षक को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। बताया- पुलिस फोर्स नहीं होने की वजह से मेले में शांति व्यवस्था को खतरा उत्पन्न हो गया है।
बुधवार दोपहर कोतवाली पहुंचे मेलाध्यक्ष चंदन वार्ष्णेय ने प्रभारी निरीक्षक संजय गोयल को मेला कमेटी की ओर से पत्र भी सौंपा। बताया- मंगलवार को राम बारात होने की वजह से देहात क्षेत्र के कई परिवार महिलाओं के साथ लीला देखने के बाद परिसर में ही ठहर गए थे। देर रात नशे में पांच-छह युवक पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर दिया। महिलाओं से अश्लील हरकतें कीं। बोले, उस वक्त पुलिस कर्मी होते तो नशेड़ियों को दबोच लिया जाता। बता दें इससे पहले भी मेले में युवक हंगामा कर चुके हैं। उन्होंने मेले में पुलिस फोर्स मुहैया कराने को लेकर भी प्रभारी निरीक्षक से बात की।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संजय गोयल का कहना है कि मेलाध्यक्ष ने रामलीला में शरारती युवकों पर नजर रखने के लिए पुलिस फोर्स बढ़ाने के लिए बात की है। एक दरोगा समेत चार सिपाहियों की मेला में अतिरिक्त ड्यूटी लगा दी है। किसी ने भी मेले में हंगामा या फिर दर्शकों से अभद्रता की कोशिश की तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

----------
बारात में कलाकार से की अभद्रता
उझानी। मंगलवार देर रात राम बारात में एक वाहन पर नृत्य के दौरान दर्शक युवक ने कलाकार का हाथ पकड़ने की कोशिश की। कलाकार ने उसका हाथ झटका तो वह बिफर पड़ा। यह देख दो पुलिस कर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस कर्मी उस युवक को पकड़ने के लिए बढ़े तो वह भीड़ में से भाग गया। बाद में कलाकार वाले वाहन के आसपास पुलिस लगी रही।
-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें