फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बाहर बुलाकर बुजुर्ग कारोबारी को गोली मारी  

Thu, 28 Sep 2017 09:51 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
नई दिल्ली के अमर कॉलोनी के पॉश इलाके में रहने वाले बुजुर्ग कारोबारी को गोली मारने का मामला सामने आया है। कारोबारी को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। कारोबारी आईसीयू में भर्ती है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


कारोबारी को घर से बाहर बुलाकर गोली मारी गई थी। अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्जकर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि करोड़ों रुपये के लेन-देन को लेकर गोली मारी गई है।  

पुलिस अधिकारियों के अनुसार कारोबारी के बयान होने के बाद ही असली कारणों का पता लगेगा और ये पता लगेगा कि कितने पैसे का लेन-देन था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बुजुर्ग कारोबारी अशोक कुमार (65) अमर कॉलोनी के पॉश अपार्टमेंट माउंट कैलाश में रहते हैं।
विज्ञापन


उनका बेटा चार्टेड एकाउंटेंट है। अशोक कुमार मंगलवार को घर में थे। रात करीब 11:45 बजे किसी ने फोन कर उन्हें बाहर बुलाया। बाहर जाते हुए कारोबारी ने परिजनों को बताया कि वह पैसे लेेने जा रहा है, कोई पैसे देने आया है। जब वह बाहर पार्क में गए तो दो युवक मिले। इन युवकों ने कारोबारी से नाम पूछा और गोली मार दी। अशोक कुमार को गोली पेट में लगी है। गोली पेट में लगकर पीछे से बाहर निकल गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार हमलावरों ने जिस मोबाइल नंबर से कारोबारी को फोन किया था वह पुरानी दिल्ली में रहने वाले किसी सचिन माथुर के नाम रजिस्टर्ड है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पैसे के लेन-देन को लेकर गोली मारी गई है।

व्यवसायी के बयान के बाद ही पैसे के लेन-देन का पता लगेगा। अमर कॉलोनी थाने की आधा दर्जन पुलिस टीमें दोनों हमलावरों को पकडने के लिए दिल्ली-एनसीआर में छापेमारी कर रही हैं। शुरुआती जांच के बाद बताया जा रहा है कि सुपारी देकर कारोबारी को गोली मरवाई गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें