फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेड़ा जलालपुर के जंगल में मिला लापता युवक का कंकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेड़ा जलालपुर के जंगल में
विज्ञापन

मिला युवक का कंकाल
बदायूं। करीब 18 दिन से लापता युवक का कंकाल रविवार सुबह खेड़ा जलालपुर गांव के जंगल से बरामद हो गया। युवक बगैर बताए अपने घर से चला गया था। तभी से परिवार वाले उसे तलाश कर रहे थे। उन्होंने युवक की कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी। कंकाल बरामद होने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने कंकाल सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा जलालपुर निवासी करीब 32 वर्षीय मोहर सिंह पुत्र खानसहाय तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। परिजनों के मुताबिक मोहर सिंह करीब 18 दिन पहले बगैर बताए घर से चला गया था। इससे पहले भी वह कई बार घर से जाता था। फिर खुद ही लौटकर आ जाता था। इससे परिवार वालों ने कोई कार्रवाई नहीं कराई और न ही थाने जाकर गुमशुदगी दर्ज कराई। रविवार सुबह कुछ लोग गांव के बाहर खेतों में गए थे। उसी समय उन्हें गन्ने के खेत के बाहर एक मानव कंकाल की खोपड़ी मिली। गांव वालों ने ईख के खेत में घुसकर देखा तो वहां पूरा मानव कंकाल पड़ा मिला। इससे लोगों ने गांव में और पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और कंकाल सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहर सिंह के परिवार वालों को पता चला कि पुलिस ने जंगल से एक मानव कंकाल बरामद किया है तो वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। उसके बाद पिता घनश्याम और भतीजे खुशीराम ने युवक की कपड़ों से शिनाख्त की। परिजनों का आरोप है कि कोई मोहर सिंह को अपने साथ ले गया था युवक की हत्या की गई है। थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ईख के खेत से एक मानव कंकाल बरामद हुआ है। जिसकी शिनाख्त कपड़ों के आधार पर मोहर सिंह के रूप में हुई है। युवक मानसिक मंदित था। वह कई बार घर से गायब हो चुका था। मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी।
-राजीव कुमार, एसओ उसहैत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें