फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों उलझी रही पुलिस, 50 लोगों के लिए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। मां के बारे में तो यही कहा जाता है कि वह कभी बेटे का बुरा नहीं सोच सकती लेकिन इस मां ने अपने दुधमुंहे बच्चे की ही जान ले ली। जिसने भी इस पत्थर दिल मां की करतूत सुनी, हैरान रह गया।
विज्ञापन

डेढ़ साल के बेटे की हत्या करने वाली मां ने घंटों पुलिस को उलझाए रखा। पूछताछ के दौरान वह बार-बार बयान भी बदलती रही। मामले की तह तक जाने के लिए सीओ बिसौली निर्मल कुमार ने गांव के 50 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए। पता लगा कि प्रीति ने ही बच्चे की हत्या की है।
अपने ही बेटे की हत्या करने वाली प्रीति ने पुलिस को उलझाने के लिए कहानी बनाई कि उसका पति इस बेटे को अपना नहीं मानता था। इसी वजह से उसने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर बेटे की हत्या कर दी। लोगों के बयान दर्ज करने और प्रारंभिक जांच में सामने आया कि प्रीति अपनी ससुराल में रहना ही नहीं चाहती थी। करीब तीन साल से वह मायके में ही रह रही थी। पूछताछ में कई नाते-रिश्तेदारों ने प्रीति के चरित्र पर सवाल भी उठाए। --
विज्ञापन

मामले की तह तक जाने के लिए 50 से ज्यादा लोगों के बयान लिए गए। महिला के चरित्र को लेकर भी कई बातें सामने आई हैं। वह ससुराल में नहीं रहना चाहती थी। प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि ससुरालियों को फंसाने के लिए उसने बच्चे की हत्या की। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

-निर्मल कुमार, सीओ बिसौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें