उघैती। गांव घंसोली में बरात चढ़ने के दौरान कन्या पक्ष के लोगों ने बैंडबाजे वालों की पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी उनकी जेब से नकदी मोबाइल और सामान लूट लिया। पुलिस ने मारपीट में एनसीआर दर्ज की है।
गांव घंसोली में अशोक की बेटी की शादी में कस्बा निवासी आबिद का बैंड बरात चढ़ाने के लिए आया था। देर रात बैंड बाजों की धुन पर बराती थिरक रहे थे। दूल्हा के उतर जाने के बाद बैंड को बंद कर दिया गया। इसी दौरान शराब के नशे में धुत कन्या पक्ष के कुछ लोग आबिद से बैंड बजाने के लिए गाली गलौज करने लगे। आरोप है, इन लोगों ने बैंड बाजे की टीम में शामिल कुछ लोगों की पिटाई कर दी और पांच हजार रुपये के अलावा बैंड बाजे का सामान भी लूट लिया। सूचना पर रात में ही यूपी 100 मौके पर पहुंची और घायलों को थाने ले गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि केवल मामूली मारपीट की घटना है। उसी के आधार पर एनसीआर दर्ज कर ली है। मेडिकल परीक्षण कराया है। लूटपाट की घटना नहीं की गई है।