फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं’

विज्ञापन
आत्महत्या
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। कर्ज नहीं चुका पाने से परेशान हल्द्वानी का एक युवक बृहस्पतिवार को आत्महत्या करने की नीयत से भीमताल की ओर रवाना हुआ। इससे पहले उसने पत्नी और रिश्तेदारों को मैसेज किया कि मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं। इस पर उसकी पत्नी ने काठगोदाम पुलिस को सूचित किया। काठगोदाम पुलिस की सूचना पर भीमताल पुलिस ने उसे बोहराकून पर पकड़ लिया। युवक को थाने लाने के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि हल्द्वानी निवासी 45 वर्षीय एक युवक मार्केटिंग कंपनी में काम करता है। उसने पांच लाख का कर्जा लिया था, जिस वह चुका नहीं पा रहा था, इससे परेशान होकर एवं बदनामी के डर से वह उसने बृहस्पतिवार सुबह दस बजे पत्नी और रिश्तेदारों को आत्महत्या करने का मैसेज किया और बाइक पर सवार होकर भीमताल की ओर रवाना हुआ। उसकी पत्नी ने इस बाबत काठगोदाम पुलिस को अवगत कराया। काठगोदाम पुलिस ने भीमताल पुलिस को युवक के बाइक से आने की बात बताई। इस पर थानाध्यक्ष पाठक पुलिस टीम के साथ हल्द्वानी मार्ग पर गए और भीमताल झील किनारे पुलिस तैनात करा दी। सलड़ी पहुंचते ही थानाध्यक्ष को बाइक पर युवक आता दिखा। इस पर उन्होंने उसका पीछा किया और बोहराकून में पुलिस कर्मियों से सड़क बंद करने को कहा। बोहराकून में खुद को फंसा देख युवक चलती बाइक से कूद गया। इससे पहले कि वह खाई में कूद मारता, पुलिस ने उसे दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक ने शराब पी हुई थी और बाइक में रस्सी भी थी।


‘मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं’
कर्ज नहीं चुका पाने से परेशान हल्द्वानी के युवक को भीमताल पुलिस ने पकड़ा
खाई में कूदकर जान देने की नीयत से बाइक पर सवार होकर जा रहा था भीमताल
पत्नी और रिश्तेदारों को आत्महत्या करने का मैसेज भी किया था


पुलिस टीम को बधाई दी
युवक को बचाने वाली पुलिस टीम में शामिल भीमताल थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक, एसआई केवलानंद पाठक, कांस्टेबल सुमित चौधरी, धर्मेंद्र मेहता आदि को विधायक राम सिंह कैड़ा, चेयरमैन देवेंद्र चनौतिया, पूर्व चेयरमैन राजेश नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख अनिल चनौतिया, भाजपा नेता मनोज भट्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ रौतेला, सभासद भानु लोशाली, सुनीता पांडे, शरद पांडे, भाष्कर भगवाल ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें