फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े बर्तन की दुकान से उड़ाए डेढ़ लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
दहगवां (बदायूं)। मंगलवार दोपहर तीन युवकों ने दहगवां की बाजार में एक बर्तन की दुकान से डेढ़ लाख रुपये चोरी कर लिए। जानकारी होने पर दुकानदार ने एक चोर को दौड़ाकर पकड़ लिया, जबकि दूसरे को पुलिस ने दबोच लिया। तीसरा आरोपी पकड़ा नहीं जा सका। तीनों चोर घुमंतू परिवार के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

व्यापारी प्रमोद गुप्ता पुत्र विद्याराम गुप्ता की दहगवां की मुख्य बाजार में बर्तनों की दुकान है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे प्रमोद अपनी दुकान पर बैठे थे। उस समय कुछ ग्राहक भी बर्तन खरीद रहे थे। तभी तीन युवक चम्मच खरीदने के बहाने पहुंचे। तीनों दुकान में गद्दे पर बैठ गए। प्रमोद बाकी ग्राहकों को सामान देने में लगे रहे। तभी वह ग्राहकों को छोड़कर अपने गोदाम चले गए। लौटकर आए तब तक दो युवक गद्दे के नीचे रखे डेढ़ लाख रुपये निकालकर फरार हो गए, जबकि तीसरा युवक उनके पहुंचने के बाद दुकान से निकल गया। उसी समय उन्होंने अपने रुपये चेक किए तब चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने शक के आधार पर पीछा करते हुए एक युवक को दबोच लिया और उसकी पिटाई लगाई दी, जिससे उसने रुपये चोरी करना कबूल लिया। व्यापारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की निशानदेही पर एक और युवक को पकड़ लिया, जबकि तीसरा युवक अभी नहीं पकड़ा गया है। हत्थे चढ़े युवक ने खुद को मध्य प्रदेश के उज्जैन जनपद में नीमच निवासी बताया। उसने बताया कि वह परिवार के साथ सहसवान इलाके में डेरे डालकर रह रहा है। पुलिस तीसरे युवक की तलाश में सहसवान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें