फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के आरोप के बाद चिता से निकाला गया अधजला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी (बदायूं)। आमगांव में जलती चिता से एक विवाहिता का शव पुलिस ने निकलवा लिया। ससुराल वालों पर दहेज के कारण हत्या का आरोप लगाए जाने पर ऐसा किया गया। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने अधजला शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अलापुर थाना क्षेत्र के गांव अलापुर निवासी मुंशी की बेटी लक्ष्मी (25) का विवाह आमगांव के रहने वाले राजाबाबू से हुआ था। गांव वालों की माने तो मंगलवार सुबह परिवार में कुछ विवाद हुआ था। दोपहर को लक्ष्मी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल वाले मायके वालों को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे तो पड़ोेसियों ने मायके वालों को जानकारी दे दी। इस पर आए लक्ष्मी के भाई वीर सिंह व मायके के अन्य लोग सिविल लाइंस थाने पहुंचे। पुलिस जब तक पहुंची उससे पहले ससुराल वाले चिता को आग लगा चुके थे। कुछ हद तक शव जल भी चुका था। पुलिस ने तुरंत चिता बुझवाई और अधजला शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाई वीर सिंह का आरोप है कि ससुराल वाले शादी के बाद से दहेज मांग रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने बहन लक्ष्मी को मार डाला। वीर सिंह ने बहन के ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर ओपी गौतम का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार रात तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका।

गांव में चर्चा, विवाहिता ने की थी आत्महत्या
आमगांव में चर्चा है कि विवाहिता लक्ष्मी ने जहर खाकर जान दी थी। मंगलवार सुबह उसके परिवार में कुछ विवाद हो गया था। इससे गुस्से में आकर उसने जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार वाले उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए थे, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें