फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद के शुभम का था हाइवे किनारे मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
आसफपुर। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में हाइवे के किनारे में नौ जून को मिली अज्ञात लाश की शिनाख्त उसके कपड़ों व जूतों के आधार पर परिजनों ने कर ली है। मृतक मुरादाबाद का शुभम शर्मा है, जो ग्राम परसिया में अपने किसी मित्र के पास आया था।
विज्ञापन

नौ जून को फैजगंज बेहटा थाने से मात्र आधा किलोमीटर दूर मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाइवे के नजदीक रामवती इंटर कालेज के सामने कब्रिस्तान के पास एक खंडहरनुमा मकान में लोगों ने एक शव पड़ा देखा था। मृतक की उम्र लगभग 35 के आसपास थी। उसका सिर कुचलकर बर्बरता पूर्वक हत्या की गई थी। मृतक की जेब से पुलिस ने दबतोरी से मुरादाबाद का रेल टिकट भी बरामद किया था। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास भी किया था, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी थी। अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने मृतक के कपडे़ तथा जूते सुरक्षित रख दिए थे। इन्हीं कपड़ों के आधार पर गुरुवार को मृतक की शिनाख्त मुरादाबाद की आशियाना कॉलोनी निवासी सुरेंद्र प्रताप शर्मा के पुत्र शुभम शर्मा के रूप में हुई, जो थाना बिसौली के ग्राम परसिया में अपने किसी मित्र के घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें