फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। दहेज में पांच लाख रुपये नकदी की मांग को लेकर ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर दी। मृत महिला की मां ने विवाहिता के पति, सास, ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी आरोपी घर छोड़कर भागे हुए हैं।
विज्ञापन

उझानी थाना क्षेत्र के मुहल्ला अहिरटोला निवासी रामकन्या पत्नी नरेश पाल का कहना है कि उसने अपनी पुत्री माधुरी की शादी करीब दो साल पूर्व विनीत पुत्र महेश निवासी गांव सिलहरी थाना सहसवान के साथ की थी। उन्होंने शादी में करीब 10 लाख रुपये खर्च किए थे लेकिन माधुरी के ससुराल वाले शादी में दिए दान दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और कुछ समय बाद ही माधुरी का उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसकी बेटी ने कई बार इस बारे में मायके वालों को फोन पर बताया था। रामकन्या का कहना है कि शुक्रवार देर रात उसे फोन द्वारा सूचना मिली कि माधुरी के ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी है। परिजनों के साथ जब वह वहां पहुंची तो ससुराल वाले घर छोड़कर भाग गए थे। शनिवार को रामकन्या ने मृतका के पति विनीत, सास सदाश्री, ससुर महेश समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ रामकरन ने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें