बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया में बीते मंगलवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। गुरुवार को मृतका के भाई की ओर से पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
एसआई शेरसिंह ने बताया कि बीती मंगलवार की रात क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया में नवविवाहिता नेमवती पत्नी तेजेंद्र शाक्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया था, जिसमें मौत का कारण हैंगिंग आया था। गुरुवार को मृतका नेमवती के भाई जसवीर शाक्य ने पति द्वारा दहेज में बाइक की मांग पूरी न करने पर उसकी बहन की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति तेंजेंद्र समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।