एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट, दो घायल
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चमरी में एक ही परिवार के दो पक्षों में आपसी विवाद के जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें एक एक युवती घायल हो गई। मामले की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
मोहल्ला चमरी निवासी प्रदीप कुमार ने बताया बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर उसके भाई पिंटू का उसकी पत्नी से विवाद हो गया था। जिसके बाद पिंटू के ससुराल के लोग उसके घर पर आ धमके। इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्ष लाठी डंडे लेकर एक दूसरे पर हमला बोलने लगे। मारपीट में प्रदीप व छत्रपाल की पुत्री प्रियंका सिर में डंडा लगने से घायल हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और जैसे तैसे बीच बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। छत्रपाल घायल पुत्री के साथ कोतवाली पहुंचा और तहरीर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।