फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरा पकड़ने पर मिलेगा 25 हजार का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पुलिस लाइन सभागार में रविवार को यूपी 100 में तैनात कर्मचारियों का सम्मेलन किया गया, जिसमें एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने उनकी समस्याएं सुनी और उनका निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस कर्मी साफ और स्वच्छ वर्दी पहने। शिफ्ट टाइम के अनुरूप ही ड्यूटी करें। हमेशा पीआरवी के अंदर न बैठे रहें बल्कि आसपास क्षेत्र में भी घूमते रहें, जिससे नजदीकी आपराधिक गतिविधियों का पता चलता रहे।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। घटनास्थल पर पहुंचने के समय को कम से कम करें। लोगों से निष्पक्ष व्यवहार करें और दोनों पक्षों को सुने। मौके पर समाधान न हो तो थाना प्रभारी को बताएं। इसके अलावा सभी थानेदार प्रतिदिन पीआरवी को चेक करेंगे। अगर किसी पुलिस कर्मी के साथ कोई व्यक्ति अभद्र व्यवहार करता है तो उसका वीडियो जरूर बनाएं। माह के अंत में पीआरवी ऑफ द मंथ से सम्मानित किया जाएगा और कोई लुटेरा पकड़ा तो 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। इस मौके पर यूपी 100 के प्रभारी रहे इंस्पेक्टर केके चौधरी का ट्रांसफर मुरादाबाद होने पर उन्हें विदाई दी गई। सम्मेलन में एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें