फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु व्यापारियों से पचास हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
crime scene
विज्ञापन
बिसौली। हथियारबंद लुटेरों ने दिनदहाड़े पशु व्यापारियों से पचास हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। इसके बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग गए। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन

थाना फैजगंज बेहटा के ग्राम नूरनगर कौडिया निवासी पशु व्यापारी बाबू खां, करन सिंह यादव, असलम खां बाइक से शनिवार को उघैती थाना क्षेत्र की पशु बाजार करनपुर जा रहे थे। कस्बा मुड़िया से करनपुर के रास्ते में लगभग 300 मीटर की दूरी पर पीछे से आए तीन बाइक सवारों ने बाइक आगे लगा दी। बाइक सवारों ने बाबू खां की कनपटी पर तमंचा रख दिया। उनके पास मौजूद पचास हजार रुपये और मोबाइल निकलवा लिए। इसके बाद बाइक सवार मुड़िया कस्बे की ओर ही भाग गए। किसी तरह पीड़ितों ने थाना फैजगंज बेहटा पुलिस से संपर्क किया तो बडी मुश्किल से डेढ़ घंटे बाद दरोगा इंद्रपाल सिंह मौके पर पहुंचे। वह व्यापारियों से कुछ जानकारी करने के बाद वापस चले गए। पुलिस ने शनिवार रात तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस बारे में थानाध्यक्ष फैजगंज बेहटा ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है, जांच की जा रही है। उनका कहना था कि पीड़ित रिपोर्ट लिखाने ही नहीं आया है। जबकि पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से इंकार करने के साथ ही हड़काते हुए थाने से भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें