फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मौत, विरोध में लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दहगवां । ड्यूटी के दौरान चौकीदार को थाना गेट के आगे ट्रक ने रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दहगवां पीएचसी भेजा। जहां गंभीर हालत के चलते उसे बदायूं रैफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक पुलिस के कब्जे में है। घटना के परिवार वालों ने कुछ देर तक जाम भी लगाया।
विज्ञापन

थाना और गांव जरीफनगर निवासी 25 वर्षीय ज्ञानसिंह पुत्र छोटेलाल थाना जरीफनगर में ही चौकीदार था। रोजाना की भांति वह शुक्रवार की सुबह लगभग 7 बजे ड्यूटी कर रहा था कि तेज गति से आ रहे ट्रक ने चौकीदार को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। इधर पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से उपचार के लिए दहगवां पीएचसी भेजा। जहां गंभीर हालत देखते हुए उसे बदायूं रेफर कर दिया गया। वहां पर उसकी मौत हो गयी। घटना के विरोध में मृतक के परिवार वालों ने बदायूं मेरठ हाईवे को जाम कर दिया। जाम खुलवाने पहुंचीं पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई। बाद में परिवार वालों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें