उसहैत (बदायूं) कस्बे के नजदीक आम के बाग में बुधवार दोपहर एक युवक की लाश फंदे पर लटकी मिली। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया, मृतक की देर शाम तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
बुधवार दोपहर स्थानीय लोग कस्बे के नजदीक लल्लन खां के आम के बाग से होकर गुजर रहे थे। तभी उन्हें एक युवक की लाश पतली रस्सी के सहारे फंदे पर लटकी दिखाई दी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना थाना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक कस्बे के दर्जनों लोग मौके पर आ गए। युवक की उम्र करीब 30-35 साल होगी। वह लोअर के ऊपर पैंट और दो शर्ट पहने है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस युवक की पहचान कराने के प्रयास में लगी है।