फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नगर पंचायत गुलड़िया में मकान की छत पर उपले पाथने के विरोध में दो सगी बहनों पर सगे ताऊ के परिवार वालों ने पथराव कर दिया। उसके बाद दोनों को ईंट-पत्थर और डंडे मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों बहनों को जिला अस्पताल ले गई और चार लोगों को हिरासत में लेकर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

मूसाझाग क्षेत्र के कस्बा गुलड़िया निवासी माधुरी (17) और उसकी छोटी बहन अर्चना (15) के पिता महेंद्र सिंह की करीब 14 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। अर्चना के जन्म के बाद मां गीता देवी भी कहीं चली गईं। तब से दोनों बहनों की देखभाल और पालन-पोषण मोहल्ले के राजवीर सिंह कर रहे हैं। रविवार सुबह माधुरी अपने मकान की छत साफ कर रही थी, जिससे वह छत पर उपले पाथ सके। आरोप है कि उसी समय माधुरी की ताई प्रेमवती पत्नी अंबा सहाय, तहेरी बहन राजबाला, तहेरा भाई जितेंद्र और उसकी पत्नी सीमा लाठी-डंडे लेकर आ गए। उन्होंने सबसे पहले दोनों बहनों के घर में ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। दोनों बहनें खुद को बचाने के लिए भागीं कि तभी चारों लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और फिर ईंट-पत्थर, डंडे मारकर दोनों को घायल कर दिया। दोनों बहनों की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जैसे-तैसे दोनों बहनों को बचाया और पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया, साथ ही चारों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। पुलिस ने दोनों बहनों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें