बदायूं। सोमवार को भी जिले में कई स्थानों पर अवैध शराब की तलाश में छापे मारे गए। इस दौरान बिनावर इंस्पेक्टर धीरज सोलंकी की टीम ने ग्राम पुठी सराय में कच्ची शराब बनाते दो लोग दबोच लिए। उनसे 37 लीटर शराब बरामद हुई। करीब 40 लीटर लहन मौके पर नष्ट की गई। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम शीलेंद्र और शिवचरन बताए।
हजरतपुर पुलिस ने ग्योति धर्मपुर में छापामार कर ओमेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 40 लीटर शराब बरामद हुई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने लौड़ा बहेड़ी से सीटू और मीरा सराय से मन्नू से 10-10 लीटर शराब बरामद की। इधर, फैजगंज बेहटा पुलिस ने वसीम उर्फ कल्लू और बादाम शाह से 12-12 पौवे बरामद किए।
वजीरगंज। सोमवार को थाना पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से चिंजरी गांव में छापा मारा। पुलिस ने राजकुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पांच क्विंटल लहन नष्ट किया गया, जबकि 25 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि छापामारी अभियान जारी है।
हिए ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लग सके। इस मौके पर सुमन खुराना, महेंद्र वर्मा,राजू यादव, सुधीर सक्सेना, अभिषेक, सलीम आदि थे। ब्यूरो