फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन सी टीम थी जो दो लोगों का कर रही थी पता

विज्ञापन
विज्ञापन
दबतोरी। गुरुवार की रात गांव संग्रामपुर में एक टीम के पहुंचने और दो लोगों के बारे में पता लगाने के बाद खलबली मच गई। हालांकि स्थानीय पुलिस का कहना है कि कौन सी टीम थी और क्यों आई उसे नहीं पता। इससे क्षेत्र में कई अफवाहों को बल मिल रहा है।
विज्ञापन

दबतोरी क्षेत्र के गांव संग्रामपुर, लक्ष्मीपुर, दबतोरा, पपंगाव, धनूपुरा, दबतोरी, भरतपुर आदि हवाला को लेकर कई वर्षों से सुर्खियों में हैं। इन गांवों में पहले सीबीआई, एटीएस, तेलंगाना, कोलकाता, मुंबई, आगरा, कानपुर, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा की पुलिस कई बार छापामारी कर चुकी है। गुरुवार की रात करीब दस बजे एक टीम संग्रामपुर पहुंची। गांव के कुछ लोगों ने बताया कि इस टीम ने दो लोगों के बारे में पूछा, जो कि गांव में नहीं थे। इसके बाद टीम वापस चली गई। वे दोनों लोग कौन थे, उनके बारे में टीम क्या जानकारी कर रही थी यह कोई साफ नहीं कर सका। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने पर उन्होंने दबतोरी चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र से दूरभाष पर जानकारी ली। चौकी प्रभारी संग्रामपुर के प्रधान जमीर से जानकारी लेने शुक्रवार को पहुंचे। पुलिस को गांव वालों ने यह तो बताया कि कोई टीम आई थी, लेकिन पूरी जानकारी वे नहीं दे सके।
सीओ बिसौली सर्वेंद्र सिंह का कहना है कि गांव संग्रामपुर में किसी भी टीम के आने के बारे में जानकारी नहीं है। यदि कोई टीम आती है तो उसे स्थानीय पुलिस पूरा सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें