जरीफनगर की दहगवां चौकी पुलिस ने प्रतिबंधित पशुओं की खाल से भरा पिकअप वाहन पकड़ लिया। वाहन से 131 खालें बरामद हुई हैं। तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनके तीन साथी चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए। तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया गया है।
दहगवां चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि सहसवान की ओर से प्रतिबंधित पशुओं की खाल भर कर एक पिकअप वाहन आ रहा है। उन्होंने सिपाही पुत्तू सिंह और रविंद्र के साथ दहगवां चौराहे पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। सहसवान की ओर से आ रहे पिकअप वाहन को पुलिस ने जैसे ही रोका इसमें सवार तीन लोग उतर कर भाग गए। सहसवान के चंद्रकेश, मौसम और बुलंदशहर के थाना डिबाई अंतर्गत गांव बुढ़ानपुर के सतीश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर पिकअप वाहन में प्रतिबंधित पशुओं की 131 खलें बरामद हुईं। गिरफ्तार तस्करों ने भागने वाले साथियों केनाम वसीम, इमरान और असलम बताए हैं। यह तीनों सहसवान के पठान टोला के निवासी हैं। पुलिस इनकी तलाश में जुट गई है।
-----
सहसवान में हो रहा प्रतिबंधित पशुओं का कटान
बदायूं। प्रतिबंधित पश्ुाओं की खालें सहसवान से भरकर बुलंदशहर ले जाई जा रही थीं। 131 खालें बरामद होने के बाद इतना साफ हो गया है कि पुलिस कोई दावा करे लेकिन सहसवान के कई मोहल्लों में प्रतिबंधित पशुओं के कटान का गोरखधंधा चल रहा है। दो महीने पहले सहसवान के पठान टोला में ही पुलिस ने प्रतिबंधित पशुओं के वध की खबर पर छापा मारा था। यहां पुलिस पर हमला कर दिया गया था। इसमें दो सिपाही भी जख्मी हुए थे। पठान ओला मोहल्ला प्रतिबंधित पशुओं के वध और मांस तस्करी के लिए बदनाम है।