फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों में भरकर ले जाए जा रहे 124 पशु बरामद

Mon, 19 Dec 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
ट्रकों में भरकर ले जाए जा रहे 124 पशु बरामद 1
विज्ञापन
तीन ट्रकों में भरकर हत्या के लिए ले जाए जा रहे 124 गोवंशीय पशुओं को पुराने बरामद कर लिया है। रविवार तड़के फैजगंज बेहटा पुलिस ने गोवंशीय पशुओं से भरे दो ट्रक पकड़े। एक ट्रक उसावां थाना पुलिस ने पकड़ा। पशु हत्‍यया के लिए इटावा से रामपुर ले जाए जा रहे थे। रेहान नाम के एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने गोवंशीय पशुओं से भरे दो ट्रक पकड़े हैं। एक ट्रक गश्त के दौरान थाने के पास और एक ट्रक को ओरछी चौराहे के पास पकड़ा गया। इन ट्रकों से करीब 80 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया गया है। पुलिस के पीछा करने के दौरान ट्रक ने एक खंभे को भी टक्कर मार दी। इससे बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इटावा के थाना नौरंगाबाद का निवासी पशु तस्कर रेहान पुत्र हशमतुल्ला को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि पशुओं को इटावा से हत्या के लिए रामपुर ले जाया जा रहा था। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फरार हुए पशु तस्करों की तलाश शुरू कर दी गई है।
कलान की ओर से आ रहे ट्रक को गश्त कर रही पुलिस ने उसावां कस्बे में पार्किंग ठेगा के पास रुकने का इशारा किया। इस पर चालक ने ट्रक को दौड़ा दिया। पुलिस ने आस-पास के लोगों के सहयोग से ट्रक का पीछा किया। खुद को घिरता हुआ देखकर तस्कर ट्रक छोड़कर भाग गए। तलाशी लेने पर ट्रक से गोवंशीय 44 पशु बरामद हुए। दो पशु भी यहां से भाग गए। बरामद पशुओं को गौशाला की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। मामले में अज्ञात पशुओं के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन


पांच थानों की सीमा आसानी से पार कर गए पशु तस्कर
बदायूं। गिरफ्तार पशु तस्कर रेहान के मुताबिक पशुओं को इटावा से वध के लिए रामपुर ले जाया जा रहा था। यहां गौर करने वाली बात यह है कि गोवंशीय पशुओं से भरे दो ट्रक जिले के पांच थानों की सीमाओं को पार करते हुए फैजगंज बेहटा की ओरछी चौकी तक पहुंच गए। ओरछी जिले की अंतिम चौकी है। कलान होते हुए बदायूं में आने के बाद पशुओं से भरे दो ट्रक उसावां, अलापुर, सिविल लाइंस, वजीरगंज, बिसौली थानों की सीमाओं को आसानी से पार कर गए। हालांकि, जिले में हाईवे पेट्रोलिंग के साथ पुलिस गश्त और डायल 100 सेवा भी है। 

अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कब्जे में लिए गए ट्रकों के मालिक को ट्रेस किया जा रहा है। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।-संजय राय, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें