ककराला के सभासद पर हमला, तेजाब डालने की धमकी भी दी
पीड़ित ने घटना की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट अमर उजाला ब्यूरो
ककराला (बदायूं)। नगर के वार्ड नंबर 21 निवासी सभासद फिरोज खान पर बुधवार को जानलेवा हमला हो गया। कुछ लोगों ने मारपीट की और तेजाब डालने की धमकी दी। गनीमत रही कि लोगों ने सभासद को बचा लिया
सभासद फिरोज खान के मुताबिक बुधवार को वह अपने मोहल्ले में घूम रहे थे। आरोप है कि उसी समय मोहल्ले के कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गए। आरोप है कि हमलावर उसे पीट रहे थे उसी समय एक महिला बोतल में तेजाब लेकर पहुंची और सभासद के ऊपर फेंकने की धमकी देने लगी। इस बीच काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए, जिन्होंने महिला को पकड़ लिया और उसके हाथ से तेजाब की बोतल छीन ली। इससे सभासद बाल-बाल गया। सभासद ने तुरंत यूपी 100 और चौकी पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस भी वहां पहुंच गई, लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए। सभासद ने आरोपियों के खिलाफ ककराला चौकी पुलिस को तहरीर दी है। देर शाम तक इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। इस संबंध में अलापुर इंस्पेक्टर मनीराम ने अनभिज्ञता जताई। साथ ही मामले की जानकारी करने को कहा।