फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी ने खाई पुलिस अफसरों संग दावत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने में पार्टी, पुलिस अफसरों संग खाना खाता रहा आरोपी
विज्ञापन

सप्ताह भर पहले दर्ज हुई थी दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट, दिव्यांग महिला को गालियां देने, मारपीट और उसकी बहन से छेड़छाड़ का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
आसफपुर (बदायूं)। महिला को अश्लील गालियां देने वाला एक आरोपी मंगलवार को फैजगंज बेहटा थाने में अफसरों के बीच दावत खाता रहा और पुलिस वाले खाना परोसते रहे। उसके खिलाफ सप्ताह भर पहले उसी थाने में महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार तो नहीं किया, बल्कि उसे मैस के उद्घाटन पर दावत में बुला लिया। दावत में बुलाने की वजह यह बताई गई कि आरोपी ने थाने की बिल्डिंग बनाने में आर्थिक मदद की थी।
आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व भट्ठा स्वामी अयूब और उसके पार्टनर ने एक दिव्यांग महिला के खेत पर कब्जा कर लिया। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने दिव्यांग महिला के साथ मारपीट की और उसकी बहन से छेड़छाड़ की थी। आरोप है कि अयूब ने महिला को फोन पर अश्लील गालियां दीं थी। पीड़ित के तहरीर देने पर फैजगंज बेहटा पुलिस कार्रवाई करने के बजाय मामले को टालती रही। एसएसपी के निर्देश पर भट्ठा मालिक अयूब और उसके पार्टनर के खिलाफ गालियां देने, मारपीट और छेड़छाड़ की रिपोर्ट फैजगंज बेहटा थाने में दर्ज की गई।
विज्ञापन

मंगलवार शाम फैजगंज बेहटा थाने में बनी मेस का एसएसपी अशोक कुमार ने उद्घाटन किया था। इस अवसर पर थाने में दावत हुई थी। इस दावत में आरोपी अयूब को भी बुलाया गया, जिसने पुलिस अफसरों के बीच में खड़े होकर खाना भी खाया। यही नहीं एक पुलिस कर्मी ने खुद आरोपी को खाना परोसा। मेहमानों की तरह खाना खाने के बाद आरोपी अपने घर चला गया। इस दावत के फोटो वायरल होने के बाद लोग फैजगंज बेहटा पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं।
वर्जन---
अगर किसी व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। उसे थाने में मेस के उद्घाटन पर निमंत्रण दिया गया। उसने भोजन किया हो या नहीं, दोनों तरह से गलत है। इस मामले के बारे में पता करते हैं। निश्चित ही इस मामले में दोषी पुलिस कर्मियों और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। -ध्रुवकांत ठाकुर, आईजी
विज्ञापन

------------
भट्ठा मालिक ने थाने की बिल्डिंग निर्माण के दौरान ईंटें दी थीं। बिल्डिंग बनाने में सहयोग करने वालों में 50-60 लोग थे। सभी को बुलाया गया था। छेड़छाड़ का आरोपी दूसरा व्यक्ति है। भट्ठा मालिक पर महिला से फोन पर अश्लील गालियां देने का आरोप है। तो उसे कैसे जेल भेज दें?
-इंद्रेश कुमार, एसओ फैजगंज बेहटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें