फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दशक बाद पकड़ा गया अनुज वधू का हत्यारोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। पिछले महीने हजरतगंज के धार्मिक स्थल में मूर्ति को नुकसान पहुंचाने के बाद पुलिस की नजर में चढ़े गांव के ही ओमप्रकाश के लिए शनिवार को दबोच लिया गया। उस पर अपने भाई की पत्नी की हत्या का भी आरोप लगा था। हत्या में नाम उजागर होने के बाद भी वह फरार रहा। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव हजरतगंज निवासी ओमप्रकाश को दरोगा शिवेंद्र भदोरिया और जितेंद्र सक्सेना की अगुवाई वाली पुलिस टीम ने शनिवार सुबह बाईपास से दबोचा। वह बस में सवार होकर मथुरा जाने की फिराक में था। कोतवाली में पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि पिछले दिनों उसी ने गांव के मंदिर में मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया था। उसे घटना वाले दिन ही पुलिस ने नामजद किया था। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि करीब एक दशक पहले गांव में विवाहिता प्रेमवती की लाश गड्ढे में मिली थी। विवेचना के दौरान ओमप्रकाश का नाम सामने आया। मृतका प्रेमवती ओमप्रकाश के छोटे भाई की पत्नी थी। हत्या के बाद वह पकड़ में नहीं आया तो पुलिस ने उसके ऊपर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। इधर, एक अन्य मामले में पुलिस ने मोहल्ला पठानटोला निवासी कल्लू को भी छुरी समेत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें