फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर मेें घुसकर महिला को पीटा, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दरवाजे पर गाली देने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने विधवा महिला की घर में घुसकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रंगमहला निवासी माया रस्तोगी पत्नी स्वर्गीय विश्वनाथ रस्तोगी के धर के बाहर दरवाजे के पास मोहल्ले के शिवम सक्सेना, अंशुल रस्तोगी, सुमित रस्तोगी शुक्रवार रात करीब दस बजे गाली-गलौज करने लगे। इस बात का जब महिला ने विरोध किया तो तीनों लोगों ने घर में घुसकर महिला की पिटाई कर दी। आरोप है कि तीनों ने महिला के साथ अभद्रता भी की। महिला के घर से शोरशराबा की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए और उन लोगों में से किसी ने पुलिस को सूचना कर दी। चौक कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर तीनों ने भागने की कोशिश की तो पुलिस टीम ने तीनों को दौड़ाकर पकड़ लिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित महिला ने बताया कि यह लोग कई दिनों से उसके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करते रहते थे। शुक्रवार रात तो इन लोगों ने हद कर दी। इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी ने बताया कि तीनों को कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें