फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजीरगंज में रोडहोल्ड, दो लाख रुपये नगदी व जेवर लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 31, 32
विज्ञापन

वजीरगंज में रोड होल्डअप,
बस यात्रियों से की लूटपाट

दिल्ली से वजीरगंज होकर सवारियां लेकर आंवला जा रही थी निजी बस, दो लाख रुपये नकद और जेवर लूट ले गए बदमाश
बस परिचालक को लोहे की रॉड से पीटा, महिला यात्रियों से की अभद्रता, फायरिंग करते हुए फरार
एसएसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा, खुलासे को पुलिस के साथ एसओजी को लगाया, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
वजीरगंज (बदायूं)।
हथियारबंद बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए शुक्रवार तड़के वजीरगंज-आंवला मार्ग पर झावर की पुलिया के पास रोड होल्डअप की वारदात को अंजाम दिया। करीब चार बदमाशों ने सड़क पर लोहे के नुकीले एंगिल लगाकर पहले दिल्ली से सवारियां लेकर लौट रही एक निजी बस का पहिया पंक्चर किया। बस रुकने पर अंदर घुसकर यात्रियों से जमकर लूटपाट की। बस परिचालक को विरोध करने पर लोहे की रॉड से पीटा। बदमाशों ने लूटपाट के दौरान महिला यात्रियों से अभद्रता भी की। बाद में बस में सवार 25 यात्रियों से करीब दो लाख रुपये नकद और डेढ़ लाख के जेवर लूटने के बाद फायरिंग करते हुए फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को तलाशने के बजाय लुटे-पिटे यात्रियों को उधर से गुजर रही रोडवेज बस में बैठाकर रवाना कर दिया। बाद में सूचना मिलने पर एसएसपी अशोक कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
प्राइवेट बस संख्या यूपी 23 टी 0960 वजीरगंज, बिसौली होते हुए बरेली के आंवला से दिल्ली तक सवारियां ले जाती और लाती है। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे बस दिल्ली से लौट रही थी। बस में करीब 25 सवारियां बैठीं थी। वजीरगंज- आंवला रोड पर वजीरगंज कस्बे से करीब दो किलोमीटर दूर झावर की पुलिया के पास पहुंचकर अचानक बस का पिछला पहिया पंक्चर हो गया। चालक के रोकने पर परिचालक टायर देखने नीचे उतरा। तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने लोहे की रॉड से परिचालक की जमकर पिटाई की। उसकी जेब में रखे 55 हजार रुपये लूटने के बाद रोड से नीचे गड्ढे में डाल दिया। तीन बदमाश बस के अंदर घुस गए और एक बाहर खड़ा रहा। बस के अंदर घुसे बदमाशों ने तमंचा तानकार यात्रियों को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। फिर सभी यात्रियों से नकदी और जेवर लूट लिए गए। इनमें प्रमुख रूप से दिल्ली से अपने गांव सुरसेना जा रहे तारिक से चार हजार रुपये, लहरा के खुर्शीद पुत्र सुबराती से 80 हजार, इसी गांव के दीपक पुत्र देवेंद्र से 40 हजार, यशपाल पुत्र कृष्ण पाल से 17 हजार और धर्मेंद्र पुत्र ब्रजपाल से 11 हजार रुपये लूट लिए गए। कुंडल खींचने के दौरान एक महिला का कान जख्मी हो गया। अन्य महिलाओं से भी जेवरात लूटे गए। बदमाश करीब आधा घंटे लूटपाट करने के बाद फायरिंग करते हुए फरार हो गए। बदमाशों के जाने के लगभग 10 मिनट बाद वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा तो रोड पर लोहे के नुकीले एंगिल लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोड होल्डअप की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बदमाशों को तलाशने के बजाय पीड़ित यात्रियों को पीछे से आई बरेली डिपो की रोडवेज बस में बैठाकर मौके से रवाना कर दिया। बाद में जानकारी मिलने पर मौका मुआयना करने पहुंचे एसएसपी अशोक कुमार ने परिचालक अयाज निवासी ग्राम स्याना बुलंदशहर से घटना की जानकारी ली। बस हापुड़ के हरसैनी निवासी फुरकान चौधरी की बताई जाती है। एसएसपी ने घटना के खुलासे को थाना वजीरगंज पुलिस के साथ ही एसओजी को भी लगाया है। परिचालक अयाज की तहरीर ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें