फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ ने रिजर्वेशन टिकिट के दो धंधेबाज दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-43
विज्ञापन


बिना लाइसेंस रेलवे टिकटों
का रिजर्वेशन, दो दबोचे
एक लैपटॉप और रिजर्वेशन टिकट बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। रेलवे पुलिस फोर्स और सीआईबी की टीम ने गुरुवार सुबह रेलवे के रिजर्वेशन टिकट के दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक लैपटॉप और रिजर्वेशन टिकट बरामद हुए। दोनों आरोपी बिना लाइसेंस रिजर्वेशन टिकट का धंधा कर रहे थे। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह आरपीएफ इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह और बरेली के सीआईबी इंस्पेक्टर मयंक चौधरी को सूचना मिली कि सहसवान कस्बे में बिना लाइसेंस रेलवे के रिजर्वेशन टिकट बनाए जा रहे हैं। दोनों इंस्पेक्टर अपनी टीम लेकर सहसवान पहुंच गए। टीम ने शहबाजपुर मोहल्ले में एक फोटो स्टेट की दुकान पर छापामारी की। उस समय दो युवक बिना लाइसेंस रिजर्वेशन टिकट बना रहे थे। टीम ने दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम ने दुकान से एक लैपटॉप, टिकिट बरामद किए हैं। पकड़े गए लोगों ने पूछताछ के दौरान अपने नाम विनीत गुप्ता उर्फ विट्टू पुत्र राकेश्वरी प्रसाद निवासी मोहल्ला शहबाजपुर सहसवान और अब्दुल कदीर पुत्र रफी अली निवासी मोहल्ला दहलीज सहसवान बताए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसके बाद सीआईबी दोनों आरोपियों को बरेली ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें