फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कैंटीन के संचालक से लूटपाट, घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब कैंटीन के संचालक को लूटा, घायल किया
विज्ञापन

बदायूं। शराब कैंटीन के संचालक से बदमाशों ने शहर में घंटा घर के पास नगदी और सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर उसे पीट कर घायल कर दिया। लूटपाट के बाद बदमाश भाग गए। कैंटीन संचालक ने इसके बाद डायल 100 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। तहरीर देने के बाद भी अभी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कबूलपुरा में रहने वाले सर्वेश कश्यप शराब कंपनी की पनबडिय़ा मोहल्ला स्थित कैंटीन चलाते हैं। शनिवार रात करीब 11 बजे सर्वेश कैंटीन बंद करने के बाद घर जा रहे थे। घंटाघर से सोथा मोहल्ले की ओर जाने वाले रास्ते पर मुड़ते ही यहां सर्वेश को पांच-छह लोगों ने घेर लिया। एक बदमाश ने तमंचा निकाल लिया। इसके बाद बदमाशों ने सर्वेश से छह हजार रुपये और सोने की एक चेन लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद सर्वेश ने डायल 100 को फोन किया। इसके बाद वह कोतवाली पहुंचे। सूचना पर कोतवाली पहुंचे एसपी सिटी कमल किशोर ने भी पूरे मामले में जानकारी ली। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी गई है। हालांकि, पुलिस इसे मारपीट का मामला बता रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें