फोटो- 19 बीडीएनयूजेएचपीएच-06
हरियाणा से चोरी की गई कार
बरामद, दो युवकों को दबोचा
पकड़े युवक बुलंदशहर और अलीगढ़ के निकले, पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। हरियाणा से चोरी की स्वीफ्ट डिजायर समेत दो युवकों को पुलिस ने शुक्रवार को मंडी समिति के पास से दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने खुद को अलीगढ़ और बुलंदशहर का निवासी बताया। दोनों युवक कार को खुर्दबुर्द कराने के लिए निकले थे।
यह सफलता पुलिस को तड़के मंडी समिति के पास मिली। दरोगा संजय कुमार शर्मा और शैलेंद्र कुमार गौड़ ने चेकिंग के दौरान कार सवार युवकों को रोक लिया। उनसे कार के कागज दिखाने के लिए कहा गया तो उनमें से एक कूद कर भागने लगा। पुलिस ने दौड़कर दबोच लिया। पूछताछ में एक ने खुद को अलीगढ़ में क्वार्सी थाना क्षेत्र की गोकुलपुरम देवसेनी का रविंद्र पुत्र राजवीर तो दूसरे ने रोबिन पुत्र रामऔतार निवासी औलीना थाना औरंगाबाद जिला बुलंदशहर का निवासी बताया। पूछताछ के दौरान दोनों ने पुलिस को बताया कि कार उन्होंने हरियाणा से चोरी की है। वह उसे कटवाने के लिए बदायूं को चले थे। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर उसके मालिक का नाम और पता हासिल करने की कोशिश भी शुरू कर दी है।