फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दरोगा और 13 सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले से तबादला हो जाने के बावजूद सरकारी आवास खाली न करना एक दरोगा और 13 सिपाहियों को महंगा पड़ गया। एसएसपी के आदेश पर आरआई ने सभी के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इनमें एसआई वेद प्रकाश गुप्ता, सिपाही मलखान सिंह, रईस बेग, संतोष कुमार, धर्मवीर, सतीश सिंह, रमेश चंद्र, चंद्रशेखर, लालता प्रसाद, रामरतन, विकास कुमार, वीर सिंह, मेघ सिंह और छोटेलाल शामिल हैं। आरआई अवध सिंह ने बताया कि इन सभी का कई महीने पहले दूसरे जिले में ट्रांसफर हो गया था। मगर उनके परिवार वाले यहां सरकारी आवास में रह रहे हैं। कई बार कहने के बावजूद उन्होंने सरकारी आवास खाली नहीं किए। जबकि यहां तैनात पुलिस वाले आवास के लिए भटक रहे हैं। इसका पता लगने पर एसएसपी ने तबादले के बावजूद सरकारी आवास खाली न करने वाले सभी पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें