मानसिक मंदित किशोरी ने
आग लगाकर दी जान
सीओ आरएस राठौर ने किया मौका मुआयना
अमर उजाला ब्यूरो
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बनवहेटा में बुधवार को एक मानसिक मंदित किशोरी ने अपने घर में कमरा बंद करके आग लगाकर जान दे दी। बाद में परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। गुरुवार को इसकी सूचना किसी ग्रामीण ने कोतवाली पुलिस को दी। जिसपर पुलिस जांच करने पहुंची।
क्षेत्र के गांव वनबहेटा निवासी एवं मृतका की मां जलधारा पत्नी दाताराम ने बताया कि उनकी छोटी पुत्री रेखा (18) विगत एक वर्ष से मानसिक मंदित थी। जो आए दिन अजीबो-गरीब हरकतें करती थी। बुधवार को जलधारा दिन के एक बजे घर से किसी काम से गांव में गई। तभी उनकी बेटी ने कमरे में बंद होकरशरीर पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। जब तक लोग उसके शरीर पर लगी आग पर काबू कर पाते तब तक उसने अपने प्राण त्याग दिए। उसके बाद परिवार के लोगों ने गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। गुरुवार को किसी ने पुलिस को सूचना दी कि गांव में एक किशोरी की मौत हो गई। जिसपर सीओ आरएस राठौर एवं कोतवाल केजी शर्मा ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर परिवार के लोगों के बयान दर्ज किए।