फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो डालने वाले  बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। ग्रुप में अश्लील वीडियो डालने के मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित बाबू से जवाब तलब किया है, साथ ही उसके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में 66 आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। वीडियो डालने के बाद से कई शिक्षक-शिक्षिकाओं ने ग्रुप छोड़ दिया है। देर शाम बाकी लोगों को भी ग्रुप से हटा दिया गया।                 
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर डीआईओएस की ओर से सूचनाओं के आदान-प्रदान को व्हाट्स एप ग्रुप बनाया गया था। इस ग्रुप से जिले के माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा मंडल और जिला स्तरीय अधिकारी जुड़े थे। मंगलवार को इसी ग्रुप से जुड़े डीआईओएस दफ्तर के प्रधान सहायक ने एक अश्लील वीडियो पोस्ट कर दी थी, जिसके बाद डीआईओएस के मोबाइल पर शिक्षक और प्रधानाचार्यों के फोन पहुंचने शुरू हो गए। इसके बाद डीआईओएस ग्रुुप से अलग हो गए और अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया था।        
विज्ञापन

बुधवार देर शाम डीआईओएस राममूरत ने संबंधित लिपिक अनिल कुमार वार्ष्णेय के खिलाफ तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली।  
------------------ 
डीआईओएस की ओर से बाबू अनिल कुमार वार्ष्णेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जो कार्रवाई होगी, जांच के बाद की जाएगी।      
-सत्यप्रकाश सिंह, इंस्पेक्टर सिविल लाइन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें