फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील से रिश्वत लेने वाले दिल्ली के दरोगा व सिपाही के खिलाफ चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर में दातागंज तिराहे के नजदीक चार माह पहले वकील से रिश्वत लेते पकड़े गए दिल्ली के दरोगा पवन कुमार और सिपाही कुलदीप अब कानूनी शिकंजे में फंस गए हैं। सिविल लाइंस पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। उनके खिलाफ मौके पर मिले साक्ष्य भी पेश किए गए हैं।
विज्ञापन

यह मामला 14 मार्च का है। उस दिन आवास विकास कॉलोनी निवासी अधिवक्ता नेकपाल कश्यप से दिल्ली के कालिका जी थाने के दरोगा पवन कुमार और सिपाही कुलदीप ने एक लाख 60 हजार रुपये की रिश्वत ली थी। दरअसल दरोगा और सिपाही एक दिन पहले ही बदायूं आ गए थे। उनके साथ एक महिला कांस्टेबल और बरेली का आरोपी राजू भी था।
शाम को दरोगा और सिपाही आवास विकास जाकर वकील से मिले। उन्होंने कालिका निवासी लड़की से राजू की शादी कराने के मामले में वकील को फंसाने की कोशिश की। वकील को छोड़ने के एवज में उनसे 12 लाख रुपये मांगे। शाम को वह एक होटल में रुके। दूसरे दिन वकील ने इसकी पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी। जिस पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने एसडीएम सदर एसपी वर्मा, सीओ सिटी आलोक मिश्रा और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर को लेकर संयुक्त टीम गठित की। दातागंज तिराहे पर रुपये देने का वादा हुआ था। उसके अनुसार वकील रुपये लेकर पहुंच गए। जैसे ही उन्होंने रुपये दिए कि एसडीएम और सीओ ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन

इस संबंध में सिविल लाइंस थाने में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। अब पुलिस ने इसकी विवेचना करते हुए दरोगा पवन कुमार और सिपाही कुलदीप के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।
विज्ञापन

--------
वकील से रिश्वत मांगने के मामले में जांच पूरी हो गई है। इसमें दिल्ली के दरोगा पवन और सिपाही कुलदीप के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें