फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
सबीना बेगम। फाइल फोटो - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
वजीरगंज। क्षेत्र के ग्राम हतरा में विवाहिता सबीना बेगम (32) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल तथा कार की मांग पूरी न होने पर फंदे से लटकाकर मारने का आरोप लगाते हुए पति व सास-ससुर समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बरेली जिले के थाना भमोरा के ग्राम मजनूपुर निवासी इकरार हुसैन का कहना है कि उसकी बहन सबीना बेगम की शादी थाना वजीरगंज के ग्राम हतरा निवासी राकिब पुत्र मुबारिक खान के साथ 2018 मे हुई थी। शादी में भरपूर दहेज के बाद भी ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नही थे। वे आए दिन बुलेट मोटरसाइकिल तथा कार की मांग करते थे।
आरोप है कि बृहस्पतिवार को जब उसने राकिब को फ़ोन करके सबीना से बात करने को कहा तो पहले तो वह टालमटोल करता रहा। ज्यादा कहने पर उसने फोन काट दिया। बहन से बात न होने पर किसी अनहोनी की आशंका होने पर शुक्रवार को जब वह सबीना से मिलने हतरा आया तो देखा कि वह जमीन पर मृत पड़ी हुई थी। उसके गले पर निशान भी थे। इकरार हुसैन ने मृतका के पति राकिब, ससुर मुबारिक खान, सास परवीन वेगम, जेठ फारिक खान व आरिफ खान, देवर शाकिब खान, ननद शिवलोबी तथा गुड्डी पर हत्या का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें