फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत्रु संपत्ति को तहसील प्रशासन ने कराया कब्जा मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। तहसील प्रशासन की ओर से कबूलपुरा में शत्रु संपत्ति पर बने अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया। साथ ही वहां घर बनाकर रहने वालों को नोटिस जारी किया गया। प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई से को लेकर लोगों ने पहले विधायक आवास और बाद में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कबूलपुरा तहसील प्रशासन की जांच में शत्रु संपत्ति मिली। अधिकारियों ने मौके पर पाया कि कई लोगों ने वहां पर कब्जा कर लिया है। ऐसे में एसडीएम ने पिछले दिनों इन लोगों का नोटिस भी जारी किए थे। बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार, तहसीलदार सदर पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंच गए। और अवैध तरीके से बनाए गए निर्माण को तोड़कर शत्रु संपत्ति को कब्जा मुक्त कराया। साथ ही बचे हुए लोगों को नोटिस जारी कर जमीन को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए। इधर, कार्रवाई का विरोध करते हुए लोगों ने सदर विधायक के आवास का पर प्रदर्शन किया। वह नहीं मिले तो कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया, बाद में ये लोग अपने आप ही लौट गए। इधर एसडीएम सूखलाल वर्मा ने बताया कि कबूलपुरा में शत्रु संपत्ति थी, उसको कब्जा मुक्त कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें