फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग समुदाय के दो पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग

विज्ञापन
मुजरिया के नैथुआ गांव में विवाद के बाद तैनात पुलिस। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
मुजरिया (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव नैथुआ में सोमवार को जमीन को लेकर अलग-अलग समुदाय के दो पक्षों में जमकर मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई। इसमें नौ लोग घायल हो गए। एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। अभी किसी पक्ष ने एफआईआर दर्ज नहीं कराई है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

नैथुआ गांव में ढाई बीघा जमीन को लेकर अलग-अलग समुदाय के दो पक्षों में 30 सालों से विवाद चला आ रहा है। इस जमीन को लेकर बरेली कमिश्नर न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। ग्रामीणों के मुताबिक इस जमीन को लेकर दोनों पक्षों में कई बार विवाद हो चुका है। थाना पुलिस दोनों को मुचलका पाबंद कर चुकी है। सोमवार को फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बताते हैं कि पहले दोनों तरफ की महिलाओं ने आपस में गालीगलौज की उसके बाद उनके परिवार के पुरुष लाठी-डंडे लेकर निकल आए और मारपीट की। एक-दूसरे पर पथराव किया। एक पक्ष ने फायरिंग भी कर दी।
इस मारपीट व पथराव में एक पक्ष के महावीर, गीतम, पान सिंह, विनीता, दुर्वेश, उमेश, सोनपाल सिंह और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए। इसमें महावीर की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

करीब घंटे भर तक दोनों पक्षों में मारपीट हुई। तब तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बाद में मुजरिया पुलिस और सीओ सहसवान चंद्रपाल सिंह गांव पहुंचे। तब कहीं घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। अभी किसी पक्ष ने थाने आकर तहरीर नहीं दी है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

------------
इस मामले में अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस लगा दी गई है।
- चंद्रपाल सिंह, सीओ सहसवान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें