फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर आ गई बेटे की शादीशुदा प्रेमिका, पिता ने दे दी जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली में एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने पुत्र की शादीशुदा प्रेमिका के घर आकर बैठ जाने से नाराज होकर फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

यह मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के 55 वर्षीय व्यक्ति के पांच बेटे हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है। बताते हैं कि उक्त व्यक्ति के मझले बेटे का पड़ोस की एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। महिला के चार बच्चे हैं। मंगलवार सुबह महिला अपने बच्चों को छोड़कर उसके घर आकर बैठ गई। सूचना पर ग्राम प्रधान समेत तमाम लोग पहुंच गए। उन्होंने महिला को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। वह युवक के साथ ही रहने पर अड़ गई। उसका पिता उसी समय जंगल की ओर चला गया। उसने वहां एक खेत में जाकर पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। शाम के समय जब लोग उधर से गुजरे तब शव फंदे से लटका देखा। सूचना पर गांव के तमाम लोग पहुंच गए। पुलिस भी आ गई। उसके बाद पुलिस ने व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में महिला अपने घर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें