फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से 87 पेटी अवैध शराब पकड़ी

विज्ञापन
बरामद शराब व ट्रक के साथ आबकारी टीम और पुलिस। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। रविवार दोपहर ककराला चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने हरियाणा नंबर का एक ट्रक पकड़ लिया। उससे 87 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है। हालांकि उसके ड्राइवर और हेल्पर भागने में सफल रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला चौराहे पर रविवार दोपहर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम मुखबिर की सूचना पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान आबकारी इंस्पेक्टर सीमा सिंह और एसआई अर्जुन सिंह मौजूद थे। एसओजी टीम भी सक्रिय थी। बताया गया था कि एक हरियाणा नंबर का ट्रक अवैध शराब लादकर शाहजहांपुर जा रहा है। यह ट्रक ककराला होते हुए अलापुर से शाहजहांपुर जाएगा। मुखबिर ने ट्रक का नंबर, रंग और समय बता दिया। इससे टीम गंभीरता से चेकिंग में लग गई।
जैसे ही ट्रक ककराला चौराहे पर पहुंचा कि पुलिस टीम को देखकर उसका ड्राइवर और हेल्पर कूदकर भाग गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें 87 पेटी शराब मिली। इसकी कीमत करीब साढ़ चार लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ट्रक को सीज कर दिया।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने शराब पकड़ने वाली टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।
-
रविवार दोपहर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने एक ट्रक पकड़ा है। उससे 87 पेटी शराब बरामद हुई है। शराब पकड़ने वाली टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन

- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें