फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर ठेला लगाने से लगा जाम, चाट विक्रेता पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अतिक्रमण करने वालों में अब एक चाट विक्रेता का नाम भी शामिल हो गया। कोतवाली पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उसका ठेला लगने से जाम लग रहा था। वाहनों को आने-जाने में दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन

मामला गांधी ग्राउंड के नजदीक का है। पुलिस के मुताबिक कोतवाली में तैनात सिपाही सुमित कुमार और गोपाल पंवार गांधी ग्राउंड की ओर से गुजर रहे थे। तभी उन्हें एक चाट का ठेला लगा दिखाई दिया। उससे सड़क पर जाम लग रहा था। तमाम लोग ठेला घेरे खड़े थे। इससे आने-जाने वालों में परेशानी हो रही थी। खासकर वाहनों को निकलने में दिक्कत हो रही थी। इस पर सिपाहियों ने चाट विक्रेता का नाम पूछा उसने अपना नाम सनी पुत्र राजकुमार निवासी ब्राहमपुर मोहल्ला बताया। सिपाही सुमित कुमार ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
-
अब तक 17 लोगों पर दर्ज हो चुकी रिपोर्ट
शहर में अतिक्रमण करने पर अब तक 17 लोगों पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। सबसे पहले चूना मंडी में छह लोगों पर मामला दर्ज हुआ। इसके बाद लावेला चौक के छह दुकानदारों और जोगीपुरा के पांच दुकानदारों पर रिपोर्ट दर्ज हुई। इस सूची में चाट विक्रेता का नाम 18 वां है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें