फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमगीन माहौल में बच्चों के शव किए दफन

विज्ञापन
भवानीपुर खैरू में गमगीन बैठे परिवार वाले। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर खैरू में कार में दम घुटने से मरे दोनों बच्चों के शवों को मंगलवार दोपहर दफन कर दिया गया। उनके परिवार वालों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। कोतवाली पुलिस ने केवल पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सोमवार रात भवानीपुर खैरू गांव में कार में दम घुटने से पांच वर्षीय अयान पुत्र राशिद और छह वर्षीय स्वालिन पुत्र खालिद की मौत हो गई थी। दोनों बच्चे दोपहर के समय घर से निकल गए थे। वह खेलते हुए खालिद के दूसरे बहनोई असलम के घर पहुंचे। वहां टिनशेड में खड़ी कार में दोनों बच्चे जाकर बैठ गए। बताते हैं कि इस दौरान कार के तीन दरवाजे खुले हुए थे लेकिन ड्राइवर सीट का दरवाजा लॉक था। बच्चे कार के अंदर घुस गए लेकिन उससे निकल नहीं सके। इससे दोनों की उसमें दम घुटने से मौत हो गई। परिवार वालों ने उन्हें शाम के चार बजे से तलाश करना शुरू किया था। गांव की मस्जिद से एनाउंसमेंट कराया। कई जगह तलाश किया गया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। कार पर्दे में पूरी तरह से ढकी हुई थी। इससे परिवार वालों का उस पर ध्यान नहीं गया। रात करीब दस बजे शीशे पर लगा एक बालक का हाथ दिखा तब परिवार वालों ने उनको बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी।
बताया जाता है कि एक बच्चे की मौत करीब दो घंटे पहले हो चुकी थी। उसका शरीर अकड़ चुका था जबकि दूसरे की मौत उसके बाद हुई होगी। फिलहाल परिवार वालों ने उनके शवों के पोस्टमार्टम नहीं कराए हैं। मंगलवार दोपहर दोनों बच्चों के शवों को दफन कर दिया गया।
विज्ञापन

-
परिवार वालों ने बच्चों के शवों के पोस्टमार्टम नहीं कराए हैं। उनके शव दफन कर दिए गए हैं। दोनों बच्चे खेल खेल में कार में घुस गए थे। दरवाजा नहीं खोल पाए तो उनकी दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन

- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें