फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस के परिचालक को जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। किराये के रुपयों को लेकर हुए विवाद के बाद एक यात्री ने रोडवेज बस परिचालक को जान से मारने की धमकी दी। इस पर परिचालक ने यात्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिचालक महेंद्र पाल सिंह के मुताबिक शुक्रवार को वह रोडवेज बस लेकर बदायूं से दिल्ली जा रहा था। इसी दौरान मई बसई गांव से एक व्यक्ति बस में चढ़ा। उसने अपना नाम लालाराम निवासी ग्राम वाकरपुर थाना वजीरगंज बताया। परिचालक ने लालाराम से किराये के रुपये मांगे लेकिन उसने दबंगई में रुपये नहीं दिए। उससे गाली गलौज करने लगा। इस तरह बस चलकर फैजगंज बेहटा थाने के सामने पहुंच गई। परिचालक ने बस को वहीं रुकवा लिया और इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने लालाराम को भी वहीं बुला लिया। आरोप है कि लालाराम ने पुलिस के सामने ही परिचालक को जान से मारने की धमकी दी। इस पर परिचालक ने उसके खिलाफ तहरीर देकर मामला दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें