फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर अवैध वसूली, ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
दबतोरी (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में एक ऑडियो वायरल होने से प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर चल रही अवैध वसूली का खुलासा हुआ है। क्षेत्र में एक गैंग गरीबों से आवेदन कराने से लेकर उनकी किस्त आने तक पांच से लेकर दस हजार रुपये तक वसूल रहा है। बताया जा रहा है कि इसमें एक अधिकारी भी शामिल है।
विज्ञापन

यह ऑडियो शुक्रवार शाम वायरल हुई। इसके मुताबिक दो लोग आपस में बात कर रहे हैं। पैसे लेने वाला कह रहा है कि तुम्हे पता है कि हम कितना गलत काम कर रहे हैं। इसके बावजूद पूरे रुपये नहीं मिले तो काम करने का क्या फायदा जबकि रुपये देने वाला कह रहा है कि इतने ही (पांच हजार) रुपये भेजे गए हैं। अभी यह रख लो। बाद में हमारी ओर से कोई गड़बड़ी नहीं होगी।
दरअसल, फैजगंज बेहटा निवासी सूरजपाल पुत्र अनेक पाल, करतार सिंह और एक अन्य व्यक्ति से प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर रुपये लिए गए जबकि यह तीनों नेत्रहीन हें। तीनों की दूसरी किस्त आ चुकी हैं। दूसरी किस्त आने के बाद ही एक अधिकारी ने उनके पास रुपये लेने के लिए अपने दलाल भेजे थे। उनसे साफ कह दिया गया था कि अगर रुपये नहीं देंगे तो उनकी किस्त नहीं आएगी। इसमें काम करने वाले दलाल दो स्थानीय और एक इस्लामनगर का बताया जा रहा है। ऑडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-
फिलहाल ये मामला संज्ञान में नहीं है। दिखवाते हैं, उसके बाद में ही कुछ कहा जा सकता है। लोग भी यह ध्यान रखें कि कोई भी लाभार्थी किसी को किसी काम के लिए धनराशि न दे।
विज्ञापन

- अनिल कुमार, पीडी, डीआरडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें