फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
सतेंद्र फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव ढिलवारी में सोमवार रात 26 वर्षीय सतेंद्र ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उसके परिवारवालों ने सतेंद्र की पत्नी व ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पांच दिन पहले ससुराल वाले उसका सारा सामान भरकर ले गए और उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

ग्राम ढिलवारी निवासी सतेंद्र पुत्र रामचंद्र राजस्थान में मजदूरी करता था। बड़े भाई जयसिंह के मुताबिक उसकी चार साल पहले शाहजहांपुर के कांठ थाना क्षेत्र के गांव बबक्करपुर निवासी गीता से शादी हुई थी। सतेंद्र पांच भाइयों में सबसे छोटा था। वह अपने परिवार से अलग रह रहा था। करीब दो माह पहले सतेंद्र अपनी पत्नी गीता को ससुराल छोड़कर आया था। उसके बाद राजस्थान चला गया। छह दिन पहले गीता और उसके पिता ढिलवारी आए थे। वह सतेंद्र के घर में रखा सारा सामान बांधकर ले गए थे। सतेंद्र का एक बेटा भी है। गीता उसे अपने साथ ले गई है।
पांच दिन पहले सतेंद्र राजस्थान से आकर सीधे अपनी ससुराल चला गया। सोमवार रात वहां से आया तो उसके काफी चोटें थीं। ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की थी। उसका सारा सामान छीन लिया था। इससे परेशान होकर सतेंद्र ने रात अपने ही घर में फंदे से लटककर जान दे दी। देर रात परिवारवालों को इसकी जानकारी हुई। तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी इस संबंध में परिवार वालों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें