फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनेश हत्याकांड के फरार चल रहे आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली (बदायूं)। दिनेश हत्याकांड में फरार चल रहे एक आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कोट निवासी दिनेश कुमार पुत्र रवेंद्रपाल 10 मई से लापता हो गया था। परिजन के अनुसार दिनेश थाना बिल्सी क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग के चलते उससे मिलने गया था। 12 मई को युवती की शादी थी। दिनेश के पिता ने 13 मई को तहरीर सौंपी जिसमें युवती के मोबाइल नंबर का जिक्र था। मामले में लापरवाही बरतते हुए तब पुलिस ने सिर्फ गुमशुदगी में रिपोर्ट दर्ज की। मामला सुर्खियों में आया तो पुलिस ने 18 मई को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की।
पुलिस ने जब युवती के चाचा को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की तो उसने सब उगल दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव नरसेना पालपुर के एक कुएं से दिनेश का क्षत विक्षत शव बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के आरोप में पुलिस ने युवती व उसके एक चाचा को जेल भेज दिया। दूसरा चाचा राजू उर्फ राजकुमार पुत्र राजाराम निवासी गांव नगरिया को पुलिस ने बृहस्पितवार शाम गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें